शाजिया के बाद अब अंजलि दमानिया का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा

शाजिया के बाद अब अंजलि दमानिया का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा

शाजिया के बाद अब अंजलि दमानिया का आम आदमी पार्टी से इस्तीफाज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी से एक के बाद एक इस्तीफों का दौर थम नहीं रहा है। सूत्रों की मानें तो अब आप की संस्थापक सदस्य रहीं अंजलि दमानिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। हालांकि, आप नेतृत्व इसे सिर्फ कोरी अफवाह बता रहा है। आप के नेता योगेंद्र यादव का कहना है कि अंजलि पार्टी का हिस्सा हैं और वह शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल भी होंगी।

महाराष्ट्र के नागपुर में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं अंजलि दमानिया पार्टी की स्थानीय इकाई से नाराज चल रही थीं। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व से इसकी कई बार शिकायतें भी की थी। इसके पहले आप की एक और संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकीं हैं।

First Published: Thursday, June 5, 2014, 12:09

comments powered by Disqus