Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 17:45
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं। अन्ना हजारे ने आप पार्टी के चुनाव प्रचार में हो रही फंडिग के बारे में सवाल पूछा है। इसके अलावा अन्ना ने अरविंद से जानना चाहा है कि चुनाव प्रचार में कहीं उनके नाम का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। अन्ना ने यह भी पूछा है कि जन लोकपाल आंदोलन के दौरान जो फंड एकत्र हुआ, उसका इस्तेमाल आप पार्टी के चुनाव प्रचार में तो नहीं हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक अन्ना के इन सवालों का अरविंद ने जो जवाब दिया है, उससे सामाजिक कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपने सवालों का जवाब मांगा था।
अन्ना के सवालों का जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक व्यक्ति ने अरविंद पर स्याही फेंक दी। व्यक्ति ने खुद को अन्ना समर्थक होने का दावा किया। बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल फंड को लेकर आमने-सामने आ गए हैं।
First Published: Tuesday, November 19, 2013, 17:45