केजरीवाल को देश और समाज की नहीं सिर्फ सत्ता की चिंता : अन्ना हजारे

केजरीवाल को देश और समाज की नहीं सिर्फ सत्ता की चिंता : अन्ना हजारे

केजरीवाल को देश और समाज की नहीं सिर्फ सत्ता की चिंता : अन्ना हजारेज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अब केजरीवाल को देश और समाज की चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ अब सत्ता की चिंता है। केजरीवाल की आलोचना करते हुए अन्ना ने कहा कि वह जनलोकपाल को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं हैं।

अन्ना ने सोमवार को जनलोकपाल के मुद्दे पर इस्तीफा देने के केजरीवाल की नीयत पर भी सवाल उठाए। अन्ना ने कहा कि अगर जनलोकपाल को लेकर कोई संवैधानिक मजबूरी थी, तो केजरीवाल को बीजेपी-कांग्रेस के साथ बैठकर इसे सुलझाना चाहिए था। इसके लिए इस्तीफा देने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि इनके दिल में समाज और देश नहीं है, बल्कि सत्ता है। यह सत्ता के पीछे पड़े हैं और उन्हें सिर्फ सत्ता की चिंता है।

चंद दिन पहले भी अन्ना ने केजरीवाल पर इशारों-इशारों में निशाना साधा था। अन्ना ने कहा था कि कुछ लोग बंगला नहीं लेने का वादा करते हैं लेकिन बंगला ले लेते हैं। अन्ना ने यह भी कहा था कि `आप` की सरकार ने उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Monday, February 17, 2014, 10:32

comments powered by Disqus