Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 19:23
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे गुड़गांव में अपनी प्रतिमा स्थापित कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मदद मांगी है। अन्ना हजारे ने राजनाथ सिंह को इस बारे में पत्र लिखा है। पत्र में अन्ना ने लिखा है कि हरियाणा भाजपा का एक नेता गुड़गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित करने में बाधा उत्पन्न कर रहा है।
एक समाचार पत्र के मुताबिक अन्ना हजारे के गुड़गांव प्रतिनिधि ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राजनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की।
पत्र में अन्ना ने लिखा है, `हालांकि, मैं अपनी प्रतिमा स्थापित कराने के खुद खिलाफ हूं लेकिन मेरे साथी कार्यकर्ता पीएल कटारिया और उनकी टीम गुड़गांव के एक चौक पर मेरी प्रतिमा स्थापित करने के लिए काफी उत्सुक है। इसलिए मैं आपसे (राजनाथ) अनुरोध करता हूं कि आप कटारिया की मदद करें।`
First Published: Saturday, January 4, 2014, 15:43