Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 18:15
जम्मू : भारत का पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम के उल्लघंन के भारी विरोध के एक दिन बाद भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को आज नाकाम कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पुंछ के नियंत्रण रेखा के आसपास कृष्णाघाटी में सदिंग्ध तीन-चार आंतकवादियों के एक समूह को घूमते हुए देखा गया।
उन्होंने बताया कि ‘उन्हें अपनी नियंत्रण रेखा के 150 मीटर अन्दर की ओर देखने पर ललकारा गया’।
प्रवक्ता के अनुसार आतंकवादी फिर भी हमारी तरफ बढते जिसके बाद सर्तक सैनिको द्वारा गोली चलाई गयी।
सैनिको की पांच से दस मिनट की गोलीबारी के बाद आंतकवादी जंगल में गायब हो गये उनको खोजने के लिये तालाशी अभियान जारी है जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहें है।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘पिछले छह दिन में सैक्टर में घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है।’ इससे पहले 13 जनवरी को सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर कृष्णाघाटी में इस तरह की घुसपैठ को नाकाम किया था।
प्रवक्ता ने कहा कि पुंछ में कल आयोजित ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग में भारतीय सेना ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि मंडल को इस तरह की घुसपैठ को रोकने के लिये कहा है।
उन्होनें कहा कि खुफिया सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा को आंतकवादियों द्वारा घुसपैठ के जरिये कई बार पार करने की कोशिश की जायेगी जिससे गणतंण दिवस के आसपास विघटनकारी गतिविधियों की ताकतों को फायदा मिले। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 18, 2014, 18:15