Last Updated: Thursday, December 12, 2013, 09:26
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : `आम आदमी पार्टी` के नेता अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब होने की वजह से आज महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठे अन्ना से मिलने नहीं जा सकेंगे। केजरीवाल की जगह आप नेता कुमार विश्वास रालेगण जाएंगे।
इससे पहले खबर थी कि केजरीवाल आज महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठे अन्ना से मिलने जाएंगे। बीती शाम जंतर मंतर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वह गुरुवार को अन्ना के अनशन में शामिल होंगे, लेकिन अन्ना की भावना का सम्मान करते हुए उनके साथ अनशन मंच पर नहीं बैठेंगे, बल्कि मंच के सामने दर्शकों के साथ बैठेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ये अरविंद और अन्ना की पहली मुलाकात होनी थी।
गौरतलब है कि आज अन्ना हजारे के अनशन का तीसरा दिन है। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। लेकिन वह जनलोकपाल के लिए अनशन की अपनी जिद पर कायम हैं। एक साल पहले तक अन्ना और अरविंद केजरीवाल एक साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे थे। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर मोर्चा संभाल लिया।
First Published: Thursday, December 12, 2013, 08:31