`ऐ मेरे वतन के लोगों` के 51 साल पूरे, मंच पर साथ दिखेंगे मोदी और लता

`ऐ मेरे वतन के लोगों` के 51 साल पूरे, मंच पर साथ दिखेंगे मोदी और लता

`ऐ मेरे वतन के लोगों` के 51 साल पूरे, मंच पर साथ दिखेंगे मोदी और लताज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: मशहूर देशभक्ति गीत, ऐ मेरे वतन के लोगों... के स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए सोमवार को मुंबई में समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक मंच पर साथ-साथ दिखेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बार लता मंगेशकर, मोदी की मौजूदगी में मशहूर देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों...गीत को भी गायेंगी। आज करीब एक लाख लोग एक साथ यह गीत गायेंगे।इस मौके भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इस मौके पर लता को सम्मानित करेंगे। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकॉर्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आयोजन शहीद गौरव समिति (एसजीएस) द्वारा किया गया है।

इस मौके पर लता मंगेशकर के साथ जंग के नायकों और उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया जायेगा। लता ने 27 जनवरी, 1963 को पहली बार ऐ मेरे वतन के लोगों... गाया था, तो देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू समेत कई लोगों की आंखें नम हो गयी थीं।

ऐ मेरे वतन के लोगों एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और जिसे संगीत सी॰ रामचंद्र ने दिया था। ये गीत चीन युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को समर्पित था।

यह गीत तब मशहूर हुआ जब लता मंगेशकर ने इसे नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडि जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Monday, January 27, 2014, 11:43

comments powered by Disqus