बासित होंगे भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त

बासित होंगे भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने करियर राजनयिक अब्दुल बासित को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वह पूर्व विदेश सचिव सलमान बशीर की जगह लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बासित संभवत: अगले महीने से अपना पदभार संभालेंगे। बासित 1982 में विदेश सेवा में शामिल हुए थे। वह पाकिस्तानी मिशन और विदेश सेवा में विभिन्न पदों पर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मई 2012 से वह जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत हैं। वह विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे वक्त पर हुई है जब पाकिस्तान की पीएमएल-एन सरकार भारत के साथ संबंध सुधारने की बात कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 17, 2014, 22:42

comments powered by Disqus