भ्रष्टाचार पर दोहरी बयानबाजी कर रही है भाजपा : सिब्बल

भ्रष्टाचार पर दोहरी बयानबाजी कर रही है भाजपा : सिब्बल

नई दिल्ली : केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज यह कहते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला कि भ्रष्टाचार पर ‘दोहरी बयानबाजी’ करने वाली पार्टी प्रधानमंत्री पर सवाल नहीं उठा सकती क्योंकि संप्रग ने भ्रष्टाचार से सीधा मुकाबला किया है और उसके मंत्रियों ने ‘महज’ आरोप लगने पर इस्तीफे दिए हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘आप भाजपा को देखिए। कल उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शामिल किया है। येदियुरप्पा किस बात के लिए जाने जाते हैं? ‘येदियुरप्शन’ करप्शन (भ्रष्टाचार) का एक नया रूप है।’ सिब्बल ने कहा, ‘भारत के इतिहास में ऐसा घोटाला कभी नहीं हुआ कि निजी फायदे के लिए लौह अयस्कों और खदानों का दोहन किया गया। भ्रष्टाचार की बात करने वाली पार्टी, जो प्रधानमंत्री पर हमला बोलती है, ने उन्हें शामिल किया है।’

कांग्रेस नेता से भाजपा के इस दावे के बारे में सवाल किया गया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज सुबह अपने संवाददाता सम्मेलन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘नरम’ थे। सिब्बल ने कहा कि राजनीतिक फायदे की खातिर भाजपा येदियुरप्पा को वापस पार्टी में लाने को तैयार हुई क्योंकि उन्हें अहसास हो गया था कि कर्नाटक में उनका सफाया हो जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 4, 2014, 00:18

comments powered by Disqus