इंडिया शाइनिंग की तरह फूटेगा बीजेपी का `गुब्बारा` : राहुल

इंडिया शाइनिंग की तरह फूटेगा बीजेपी का `गुब्बारा` : राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संभावित जीत की धारणा को चुनौती देते हुए कहा कि यह गुब्बारा फट जाएगा। राहुल ने मीडिया से कहा कि 2004 लोकसभा चुनाव के पहले इसके `इंडिया शाइनिंग` प्रचार अभियान के बावजूद इसे कांग्रेस से हार मिली थी।

उन्होंने कहा कि जब वह इस धारणा के साथ आया, इंडिया शाइनिंग अभियान एक बेहतरीन अभियान था। आप लोगों सहित सभी ने यह कहा था कि भाजपा जीत रही है। भाजपा इंडिया शाइनिंग प्रचार अभियान चलाने की क्षमता रखती है। मुझे इस बात का भरोसा है कि यह गुब्बारा फूटेगा। राहुल ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश की वास्तविकता का अंदाजा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह गुब्बारा 90 फीसदी नहीं बल्कि 100 फीसदी फूटेगा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 26, 2014, 14:58

comments powered by Disqus