‘रन फॉर यूनिटी’ के बहाने बीजेपी की चुनावी दौड़ शुरू

‘रन फॉर यूनिटी’ के बहाने बीजेपी की चुनावी दौड़ शुरू

इंदौर : गुजरात में सरदार पटेल की लोहे की विशाल प्रतिमा निर्माण के अभियान के लिये समर्थन जुटाने के नाम पर सोमवार को यहां आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाजपा नेता अपनी प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस पर निशाना साधते नजर आए हालांकि आयोजकों ने दावा किया था कि इस दौड़ का आयोजन राजनीतिक उदेश्य से नहीं किया जा रहा है।

‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत आयोजित सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता और इंदौर की लोकसभा सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि महात्मा गांधी को कांग्रेस काफी पहले ही भूल चुकी है। बापू ने कहा था कि सत्ता में आना कांग्रेस का उद्देश्य नहीं है। लेकिन आज कांग्रेस किसी भी तरह सत्ता पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को ‘सच्चे दिल से’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास की योजनाएं चलाकर याद किया था।

सुमित्रा ने कटाक्ष किया, ‘महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस अब इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की कांग्रेस बन चुकी है।’ भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी पटेल की याद में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने दावा किया कि गूगल के सर्च इंजन में की.वर्ड के रूप में ‘विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी’ डालकर खोजने पर कांग्रेस का नाम सामने आता है। जारी मेनन ने कांग्रेस नीत केंद्र सरकार पर देश को खराब हालत में पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आम लोगों से अपील की कि वे अगले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायें। ‘रन फॉर यूनिटी’ के स्थानीय प्रभारी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यहां 20 दिसंबर को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा था कि इस दौड़ का आयोजन किसी राजनीतिक स्वार्थ के तहत नहीं किया जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 23, 2013, 14:59

comments powered by Disqus