1962 के युद्ध रिपोर्ट पर कांग्रेस पर साधा निशाना

1962 के युद्ध रिपोर्ट पर कांग्रेस पर साधा निशाना

1962 के युद्ध रिपोर्ट पर कांग्रेस पर साधा निशानानई दिल्ली : चीन-भारत युद्ध के 50 वर्ष बाद एक रिपोर्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस में ठन गई। रिपोर्ट में भारत की हार के लिए कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ‘आगे बढ़ने की नीति’ को जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं भाजपा ने मांग की कि शीर्ष गोपनीय दस्तावेज को सार्वजनिक किया जाए।

दोनों दलों ने तब एकदूसरे पर निशाना साधा जब 1962 के युद्ध की रिपोटिर्ंग कर चुके एक आस्ट्रेलियाई पत्रकार ने हेंडर्सन ब्रुक्स रिपोर्ट के एक हिस्से को अपनी वेबसाइट पर डाल दिया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह (रिपोर्ट) नेहरू को (भारत की हार के लिए) जिम्मेदार ठहराती है जो कि सही भी है। देश उस अपमान का दर्द अभी भी महसूस करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहेगी कि पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए ताकि 50 वर्ष से अधिक समय बाद देश को पता चल सके कि किसने क्या गलत किया। भाजपा ने जहां दावा किया कि 1962 के युद्ध की हार और संप्रग सरकार के रक्षा मामलों से निपटने के तरीके में समानता है, विशेष रूप से तैयारियों के मामले में, वहीं कांग्रेस ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले घटिया राजनीति कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 19, 2014, 09:35

comments powered by Disqus