Last Updated: Monday, January 6, 2014, 16:12

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। राजनाथ ने यहां अनिवासी भारतीयों की एक बैठक में कहा कि संप्रग सरकार ने 10 वर्षों के शासन काल में देश की विश्वसनीयता को कम किया है। यदि किसी पार्टी के पास दृढ़ प्रतिबद्धता और मजबूत नेतृत्व है तो वह भाजपा ही है।
उन्होंने कहा कि देश को भरोसा है कि भाजपा लोकसभा में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 6, 2014, 16:12