कैबिनेट सचिव अजित सेठ को मिला 6 महाने का विस्तार

कैबिनेट सचिव अजित सेठ को मिला 6 महाने का विस्तार

नई दिल्ली : इस महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे कैबिनेट सचिव अजित सेठ के कार्यकाल को आज छह महीने का विस्तार दिया गया है।

उत्तरप्रदेश कैडर के 1974 बैच के अधिकारी, 62 वर्षीय सेठ के कार्यकाल विस्तार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्तियां कमेटी ने मंजूर किया। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार ने कैबिनेट सचिव के तौर पर सेठ के कार्यकाल विस्तार को छह महीने के लिए मंजूरी दी है जो 14 जून से प्रभावी होगा अथवा अगले आदेश तक।

सेठ 2011 में 14 जून 2013 तक के तय कार्यकाल के साथ कैबिनेट सचिव बने थे। पूर्व की संप्रग सरकार ने उनका कार्यकाल बढा दिया था।
(एजेंसी)

First Published: Monday, June 2, 2014, 15:08

comments powered by Disqus