मछुआरों की गिरफ्तारी पर केंद्र की प्रतिक्रिया अपर्याप्‍त: जयललिता

मछुआरों की गिरफ्तारी पर केंद्र की प्रतिक्रिया अपर्याप्‍त: जयललिता

मछुआरों की गिरफ्तारी पर केंद्र की प्रतिक्रिया अपर्याप्‍त: जयललिताचेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर ‘उम्मीद रहित अपर्याप्त प्रतिक्रिया’ दे रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका की ‘दमनकारी’ नौसेना ‘निर्दोष मछुआरों को गिरफ्तार कर पाक जलडमरूमध्य में अपनी दबंग मौजूदगी स्थापित कर रही है।’ मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कहा कि इससे तमिलनाडु के लोगों में गुस्सा और चिंता है। पत्र में उन्होंने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में की गई राज्य के मछुआरों की गिरफ्तारी का जिक्र किया और उनकी रिहाई के लिए उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका की दमनकारी नौसेना तमिलनाडु के नि:शस्त्र निर्दोष मछुआरों का पीछा कर और उन्हें गिरफ्तार कर पाक जलडमरूमध्य में अपनी दबंग मौजूदगी स्थापित कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 7, 2014, 11:29

comments powered by Disqus