Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 11:14
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : आज क्रिसमस का पर्व उल्लासपूर्वक दुनिया भर में मनाया जा रहा है। कैथोलिक व क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना सभाओं के आयोजन किए गए हैं। जगह-जगह झांकियां सजाई गई हैं। दुनिया के सभी चर्च को रोशनियों से सजाया गया है। मंगलवार मध्यरात्रि दुनियाभर के गिरजाघरों में जिंगल बेल बजा और क्रिसमस का धमाल शुरू हो गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। आतिशबाजी की गई और खूब पटाखे फूटे।
क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। क्रिसमस एक अनोखा पर्व है जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है। यह पर्व करीब 2000 वर्ष पूर्व यीशु के मनुष्य रूप में जन्म लेने की याद में मनाया जाता है। क्रिसमस ईसा मसीह की निस्वार्थता, सहिष्णुता एवं भाईचारे की शिक्षा का उल्लास मनाने का पर्व है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को इसकी बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन दिवस ईसा मसीह के प्रेम एवं करूणा की शिक्षाओं को याद करने का है जो सदियों से मानवता के लिए प्रेरणाप्रद बना हुआ है।
First Published: Wednesday, December 25, 2013, 09:21