देश के संघीय ढांचे को तोड़ रही है कांग्रेस : मोदी

देश के संघीय ढांचे को तोड़ रही है कांग्रेस : मोदी

देश के संघीय ढांचे को तोड़ रही है कांग्रेस : मोदीज़ी मीडिया ब्यूरो

-इस बार 'वोट फार इंडिया' के मूड को लेकर घर-घर जाना है।

-हमारे लिए एक ही धर्म है-इंडिया फर्स्ट। हमारा धर्मग्रंथ है-भारत का संविधान। देश को अनुभव की कसौटी पर कसा नेता चाहिए। भारत को कैसा बनाना है, इस बार हमें वोट देना है। वोट फॉर इंडिया के नारे को लेकर घर-घर जाना है। इस बार किसी दल की भलाई के लिए नहीं बल्कि देश की भलाई के लिए सरकार चुनने का वक्त आ गया है।

-पर्रिकर अगर दिल्ली में होते तो मीडिया को उनकी सादगी का पता चलता। देश को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच चाहिए, नया विश्वास चाहिए। मीडिया को दिल्ली के बाहर कुछ दिखता नहीं है। जनता को तय करना होगा कि उसे टेलीविजन पर चेहरा चाहिए या धरती पर विजन। मैं टीवी स्क्रीन और अखबारों के पन्नों पर हमेशा हारा। सेकुलरिज्म के नाम पर देश को तोड़ा जा रहा है। भाजपा भाईचारे को बल देती है।

-राज्य के लिए स्पेशल स्टेटस मांगना पैसा नहीं होता। महंगाई, भ्रष्टाचार एवं रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार नाकाम रही है। केंद्र सरकार को समर्थन देने वाले राजनीतिक दल भी दोषी हैं। हम सत्ता में रहते हुए ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहे हैं।

-प्रधानमंत्रियों को अपने मंत्रियों के कार्यों के बारे में जानकारी नहीं होती है। केंद्र सरकार ने देश को 50 साल पीछे किया।

-वोट बैंक की राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री को कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यों को पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। धर्म के आधार पर गुनाहगार तय नहीं हो सकता। शिंदे को राज्यों को चिट्ठी लिखने का हक नहीं। शिंदे ने गुनहगार मुसलमानों को न पकड़ने के लिए कहा।

-हम लाइमस्टोन की नीलामी करना चाहते थे लेकिन केंद्र सरकार ने हमें रोक दिया।

-हम भारत की संघीय ढांचे को और मजबूत करेंगे। कांग्रेस देश के संघीय ढांचे को तोड़ रही है। केंद्र तो कुछ नहीं करता और जो राज्य काम करना चाहते हैं, उन्हें रोक देता है।

-हम संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। जवाबदेही बढ़े तो हालात संभलेंगे। हम विकेंद्रीकरण में यकीन रखते हैं। हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे और माइनिंग में पारदर्शिता भी लाएंगे। पर्यावरण मंत्रालय की फाइलें रोक दी जाती थीं। दिल्ली में एक 'जयंती टैक्स' चलता था। 'जयंती टैक्स' देने के बाद ही फाइलें आगे बढ़ती थीं।

-कांगेस नाम के कल्चर से देश को मुक्त करना है। देश की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प ले लिया है।

-बीजेपी हमेशा जनता के साथ है।

-मोदी ने कहा कि उनकी रैली के लिए जो पांच रुपए का शुल्क लगाया गया है। वह पैसा गोवा इमारत हादसे के पीड़ितों को दिया जाएगा।

-रैली में उपस्थित लोगों को मोदी ने कोंकणी भाषा में धन्यवाद दिया।

-पणजी में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करना शुरू किया।

First Published: Sunday, January 12, 2014, 18:53

comments powered by Disqus