कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज, सोनिया फिर बनेंगी अध्यक्ष!

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज, सोनिया फिर बनेंगी अध्यक्ष!

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज, सोनिया फिर बनेंगी अध्यक्ष!ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद केंद्र की सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस पार्टी की आज संसदीय दल की बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि आज (शनिवार) होने वाली कांग्रेस की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुन लिए जाने की संभावना है।

गौर हो कि पार्टी के पास लोकसभा की 44 सीटें हैं। जबकि विपक्ष में बैठने के लिए किसी भी पार्टी के पास 55 सांसदों का आंकड़ा होना आवश्यक है। अब ऐसे में विपक्ष में बैठने को लेकर आज अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे का प्रस्ताव पेश कर चुके हैं। जिसे पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से ठुकरा दिया था।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से फिर सांसद चुनी गई सोनिया बैठक में सदस्यों को संबोधित करेंगी। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते सोनिया को संसद के उच्च और निम्न सदन में विपक्ष के नेता चुनने का विशेषाधिकार प्राप्त है।

First Published: Saturday, May 24, 2014, 12:28

comments powered by Disqus