Last Updated: Monday, February 17, 2014, 23:21

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार डूबता हुआ जहाज है और सत्ता में नहीं लौटेगा वहीं वाम दलों को जनता का और विरोध झेलना पड़ेगा।
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि वे (संप्रग) कुछ दिनों के लिए ही हैं। उन्होंने विपक्षी वाम और कांग्रेस सदस्यों द्वारा सदन के बहिष्कार के बीच जवाब दिया।
केंद्र पर राज्य की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि पिछले तीन महीनों से केंद्र ने मनरेगा के लिए धन देना बंद कर दिया है। ममता ने लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के वोटों को बांटने के लिए माकपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लगाव बढ़ने का दावा किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा गठबंधन से हटने के बाद संप्रग सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण उसके गिनती के दिन रह गये हैं। ममता ने यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद से भाजपा लोगों के लिए अस्वीकार्य है। (एजेंसी)
First Published: Monday, February 17, 2014, 23:21