मुंबई शक्ति मिल गैंगरेप केस: कोर्ट सुनाएगी आज फैसला

मुंबई शक्ति मिल गैंगरेप केस: कोर्ट सुनाएगी आज फैसला

मुंबई शक्ति मिल गैंगरेप केस: कोर्ट सुनाएगी आज फैसला ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: मुंबई में हुए शक्ति मिल में दो गैंगरेप मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। इसमें एक महिला पत्रकार भी पीड़ित है।

पहला मामला 18 साल की एक टेलीफोन ऑपरेटर के साथ पिछले साल 31 जुलाई को खाली पड़ी शक्ति मिल्स के परिसर में गैंगरेप का है। जबकि दूसरा मामला उसी साल 22 अगस्त का है, जब अपने साथी के साथ गई एक ट्रेनी पत्रकार के साथ गैंगरेप किया गया।

इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने पांच-पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाप चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपियों में शामिल एक नाबालिग का मामला जुविनायल कोर्ट में चल रहा है। दोनों ही दुष्कर्म मामले में पीड़ितों की तरफ से सरकारी वकील उज्‍ज्‍वल निकम ने बहस की।

सरकारी वकील का कहना है कि ट्रायल के दौरान सभी आरोपियों ने कई बार कोर्ट में अपने बयान बदलने की कोशिश की। यही नहीं आरोपियों ने अपनी उम्र को लेकर भी कई बार झूठ बोलने की कोशिश की। लेकिन सरकारी वकील का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Thursday, March 20, 2014, 09:15

comments powered by Disqus