CPM ने लोकसभा चु्नाव के लिए घोषित किए 24 प्रत्याशी

CPM ने लोकसभा चु्नाव के लिए घोषित किए 24 प्रत्याशी

नई दिल्ली : मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 24 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने जिन राज्यों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं उनमें असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

घोषित किए गए प्रत्याशियों में असम से उद्धव बर्मन (बारपेटा), खेमराज छेत्री (तेजपुर) एवं रेजामंड अली (सिलचर), गुजरात से सिंहजीभाई कटारा (दाहोद), हरियाणा से फूल सिंह श्योकंद (हिसार), राम कुमार बाहबलपुरिया (सिरसा), मास्टर शेर सिंह (भिवानी मोहिंदरगढ़), हिमाचल प्रदेश कुशाल भारद्वार (मंडी) और जगत राम (शिमला), झारखंड ज्योतिन सोरेन (राजमहल) और राजिंदर सिंह मुंडा (रांची), कर्नाटक श्रीराम रेड्डी (चिकबल्लापुर), यादव शेट्टी (मंगलोर) लक्षद्वीप मुनीर (लक्षद्वीप) मध्यप्रदेश अखिलेश यादव (ग्वालियर) और लता भरबोरे (झाबुआ-रतलाम), महाराष्ट्र लड़क खारपड़े (पालघर), हेमंत वागहेरे (डिंडोरी) और तानाजी जयभावे (नासिक), ओडिशा अली किशोर पटनायक (बेरहामपुर), पंजाब बलबीर सिंह जाद्ला (आनंदपुर साहिब) और सुखविंदर सिंह सेखों (लुधियाना), उत्तर प्रदेश हीरालाल यादव (वाराणसी) और नफीसुद्दीन (मोरादाबाद) और उत्तराखंड शिव प्रसाद देवली (टिहरी)। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 2, 2014, 23:05

comments powered by Disqus