Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 11:01
ज़ी मीडिया ब्यूरो हैदराबाद : चक्रवात हेलेन शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपत्तनम के दक्षिणी इलाकों के पास से गुजरा। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन आयोग के आयुक्त सी पार्थसारथी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कृष्णा जिले में वर्षा से जुड़ी अलग अलग घटनाओं में 7 लोग मारे गए और 16,290 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कृष्णा, पूर्वी गोदावरी और श्रीकाकुलम जैसे तटीय जिले भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन नावें लापता हो गईं, जिनमें मछली पकड़ने के लिए 20 मुछआरे निकले थे। बाद में इनमें से दो नावें पूर्वी गोदावरी जिले में तटीय इलाकों की ओर बढ़ती दिखीं, लेकिन तीसरी नाव का पता नहीं चला है। तीसरी नाव की सुरक्षा सनिश्चित करने के लिए कोशिशें जारी हैं। पार्थसारथी ने कहा कि कटाई के लिए तैयार धान की फसल और नारियल एवं केले की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी गोदावरी जिला फसलों को पहुंची क्षति के लिहाज से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कृष्णा, पूर्वी गोदावरी और श्रीकाकुलम जैसे तटीय जिले भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। साथ ही हेलेन चक्रवात से गुंटूर और विशाखापत्त्नम जिले भी प्रभावित हुए।
तटीय इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से जड़ सहित उखड़कर गिरे पेड़ों से यातायात, संचार और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कृष्णा के तटीय जिलों और गोदावरी के दो जिलों में तूफानी हवाओं की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई।
समुद्र अशांत बना हुआ है और कुछ इलाके कुछ मीटर तक पानी में डूब गए हैं। विशाखापत्तनम तूफान चेतावनी सेंटर के मुताबिक, तूफान के चलते अपराह्न् 2 बजे कृष्णा जिले में स्थित मछलीपत्तनम के करीब भूस्खलन हुआ।
इससे पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी ने हैदराबाद में मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से कृष्णा और गुंटूर जिलों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हालात पर नजर बनाए रखने के लिए हैदराबाद में राज्य सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है। नियंत्रण कक्ष के नंबर-040-23456005, 23451043 हैं।
वहीं, कृष्णा के जिलाधीश रघुनंदन राव ने कहा कि तटीय इलाकों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी गई थी। कृष्णा जिलाधीश के कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है। नियंत्रण कक्ष के नंबर-08672-252572, 08672-251077 हैं।
First Published: Friday, November 22, 2013, 16:54