आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने का फैसला सुनाया। आंध्र प्रदेश का विभाजन कर पृथक तेलंगाना राज्य के गठन का फैसला लिया जा चुका है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा को अस्थाई तौर पर भंग करने का भी फैसला लिया गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने संसद द्वारा तेलंगाना विधेयक को पारित करने का विरोध जताते हुए बीते 19 फरवरी को मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिंमहन ने रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नए मुख्यमंत्री के चयन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहने का आग्रह किया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 28, 2014, 14:59

comments powered by Disqus