मोदी के इतिहास ज्ञान की दिग्विजय ने आलोचना की

मोदी के इतिहास ज्ञान की दिग्विजय ने आलोचना की

मोदी के इतिहास ज्ञान की दिग्विजय ने आलोचना की भोपाल : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की है कि उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि शहीद भगतसिंह को कभी भी अंग्रेजों ने अंडमान जेल में नहीं रखा था।

सिंह ने शनिवार को यहां अपने सरकारी निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी ने गत बुधवार अहमदाबाद में एक सभा में कहा था कि भगतसिंह को कुछ दिन अंडमान जेल में रखा गया था। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने देश के शहीदों के बारे में ज्ञान नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह वीर सावरकर थे, जिन्हें तब ब्रिटिश हुकूमत ने आजादी के आंदोलन के दौरान अंडमान जेल में रखा था, लेकिन भगतसिंह को तो केवल दिल्ली की जेल में ही रखा गया था। सिंह ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जो व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री बनने की चाहत रखता है, उसे उन लोगों के बारे में ज्ञान ही नहीं है, जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 1, 2014, 21:09

comments powered by Disqus