प्रेम प्रसंग : छोटे भाई की पत्नी के निशाने पर दिग्विजय सिंह, जताया विरोध

प्रेम प्रसंग : छोटे भाई की पत्नी के निशाने पर दिग्विजय सिंह, जताया विरोध

प्रेम प्रसंग : छोटे भाई की पत्नी के निशाने पर दिग्विजय सिंह, जताया विरोध ज़ी मीडिया ब्यूरो

भोपाल : टीवी एंकर अमृता राय के साथ अपने संबंध की स्वीकृति दिए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के परिवार में नाराजगी और विरोध के स्वर उठने लगे हैं। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने ट्विटर पर दिग्विजय और अमृता के रिश्ते पर सवाल उठाया है।

एक समाचार पत्र के मुताबिक रूबीना ने कहा कि उन्होंने लक्ष्मण की पत्नी जागृति के गुजरने के बाद 2002 में उनसे शादी की। 2002 में शादी के वक्त रूबीना, लक्ष्मण से 13 साल छोटी थीं और इस बात को लेकर दिग्विजय ने शादी का विरोध किया था।

रूबीना के मुताबिक, `लक्ष्मण की पुत्री जो उम्र में मुझसे 13 साल छोटी थी, उसे मेरे खिलाफ उकसाया गया। अब दिग्विजय सिंह टीवी एंकर अमृता से शादी करने जा रहे हैं तो ऐसे में उनकी बेटियां उनकी नई पत्नी से ज्यादे उम्र की होंगी।`

रूबीना चूंकि कैंसर काउंसलर हैं तो वे लक्ष्मण के संपर्क में आई। जागृति 5-6 साल तक कैंसर से जूझने के बाद मर गई थी। उसी के बाद लक्ष्मण ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा था। रूबीना का कहना है कि उन्होंने लक्ष्मण को अपनी पत्नी की सेवा करते देखा था और वे उनसे बेहद प्रभावित हुई थी। कश्मीरी पंडित रूबीना शर्मा मूलरूप से श्रीनगर की रहने वाली हैं।

First Published: Friday, May 2, 2014, 17:39

comments powered by Disqus