चीन से विवाद पर जापान चाहता है भारत का समर्थन

चीन से विवाद पर जापान चाहता है भारत का समर्थन

नई दिल्ली : चीन के साथ क्षेत्र को लेकर विवादों में फंसे जापान ने ‘चीन की तरफ से हालिया भड़काउ कार्रवाई’ पर’ भारत से समर्थन मांगते हुए कहा है कि सामूहिक रूप से एक संदेश भेजे जाने की जरूरत है कि जबरदस्ती पूर्व स्थिति नहीं बदली जा सकती। जापान के रक्षा मंत्री इतसुनोरी ओनोदेरा ने कहा कि पूर्वी चीन सागर और अन्य क्षेत्रों में पांबदी लगाए जाने से पैदा हुए विवाद के समाधान के लिए केवल वार्ता ही एकमात्र जरिया है।

उन्होंने कहा कि भारत और जापान दोनों के लिए चीन एक अहम पड़ोसी देश है। चीन के साथ दोनों देशों का महत्वपूर्ण आर्थिक जुड़ाव है। हालांकि, चीन के हालिया भड़काउ कदमों के बाद पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन को एक संदेश देना होगा।’’ मंत्री ने कहा कि जापान और भारत दोनों को चीन से बातचीत के लिए और जबरन पूर्व स्थिति नहीं बदलने के लिए चीन से कहा जाए। इन मुद्दों को वार्ता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

वह इस सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि क्या भारत और जापान चीन के मुद्दे पर साथ आ सकते हैं क्योंकि दोनों देशों का उसके साथ क्षेत्रीय विवाद है। पूर्वी चीन सागर और अन्य इलाकों पर चीन द्वारा वायु रक्षा पहचान क्षेत्र बनाये जाने से हाल में जापान और चीन के बीच तनाव गहरा गया है। सोमवार को ओंडुरा और उनके भारतीय समकक्ष ए के एंटनी के बीच वार्ता हुयी। (एजेंसी)


First Published: Thursday, January 9, 2014, 18:25

comments powered by Disqus