Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 09:16
मुंबई : भाजपा नेता एम वेंकैय्या नायडू ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान कांग्रेस सांप्रदायिक मुद्दों को उठाने जैसे अपने ‘पुराने तरीके’ को आजमा रही है। नायडू ने कहा, कांग्रेस मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है और इसलिए एक बार फिर वह अपने पुराने मुद्दे सांप्रदायिकता की ओर लौट रही है। कांग्रेस भारत में घृणा और विभाजन की राजनीति की जननी रही है। आखिर कैसे प्रधानमंत्री या कांग्रेस के उपाध्यक्ष भाजपा की आलोचना कर सकते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह विभाजन का एजेंडा है और वोट बैंक की नीति है। कांग्रेस देश के वर्तमान माहौल में घृणा और विभाजन की राजनीति करना चाहती है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, October 26, 2013, 09:16