राहुल गांधी तो दूर, प्रियंका गांधी का ग्‍लैमर भी अब कांग्रेस को नहीं बचा सकता: मेनका गांधी

राहुल गांधी तो दूर, प्रियंका गांधी का ग्‍लैमर भी अब कांग्रेस को नहीं बचा सकता: मेनका गांधी

राहुल गांधी तो दूर, प्रियंका गांधी का ग्‍लैमर भी अब कांग्रेस को नहीं बचा सकता: मेनका गांधीज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : भारतीय जनता पार्टी की नेता मेनका गांधी ने कहा कि चाहे कोई भी गांधी अब मैदान में आ जाए लेकिन वह कांग्रेस पार्टी को दोबारा नही खड़ा कर सकता है क्योंकि यह पार्टी अब किंग माइनस (राजा विहीन) पार्टी हो गई है।

मेनका ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी और राहुल का कोई मुकाबला नहीं है। राहुल चिडि़यां हैं तो नरेंद्र मोदी शेर हैं। चिडि़यां और शेर के बीच कोई मुकाबल हो ही नहीं सकता। उन्‍होंने कांग्रेस हमला जारी रखते हुए कहा कि इस पार्टी को अब कोई नहीं बचा सकता। यहां तक कि प्रियंका गांधी का ग्‍लैमर भी अब कांग्रेस को नहीं बचा सकता। उन्‍होंने सवालिया लहजे में कहा कि दस साल पहले राहुल को प्रोजेक्‍ट किया गया, अब तक क्‍या नतीजा आया यह सबके सामने है। कांग्रेस को लोग देखना तक नहीं चाहते। कांग्रेस ने अपने पैरों पर खुद कुल्‍हाड़ी मारी है। इसलिए कांग्रेस को
चोरी और लूटमारी को तुरंत बंद करना चाहिए। मेनका ने यह भी कहा कि 40 चोरों का अध्‍यक्ष कोई बने, इससे क्‍या हो जाएगा।

मेनका गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस पार्टी से नहीं होगा क्योंकि वह तो अब कहीं है ही नहीं। कानपुर में बुधवार को वन्य जीव संरक्षण तथा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला में आई मेनका गांधी से पत्रकारों ने पूछा कि कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने जा रही है इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब किसी भी गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बना दें यह पार्टी अब दोबारा खड़ी नही हो सकती है। पहले जमाने में राजा किसी भी वस्तु पर हाथ रख देता था वह सोना हो जाता था। कांग्रेस में अब ऐसा कोई राजा नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस से तो लोकसभा चुनावों में मुकाबला होने वाला नही है उनसे पूछा गया कि फिर किससे मुकाबला होने वाला है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में आप लोग सोचिये। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को पानी बिजली के मकड़जाल में उलझा कर जनता के साथ छलावा किया है। वायदे तो बहुत किए और सत्ता में भी आ गए लेकिन अब अगर वायदे नही पूरे कर पाए तो जनता उनसे सवाल करेगी।

उधर, कांग्रेस नेता राशिद अल्‍वी ने कहा कि मेनका की जुबान काफी दुर्भाग्‍यपूर्ण है।

First Published: Thursday, January 16, 2014, 12:21

comments powered by Disqus