जदयू से निष्कासित सांसद पूर्णमासी राम कांग्रेस में

जदयू से निष्कासित सांसद पूर्णमासी राम कांग्रेस में

नई दिल्ली : बिहार के गोपालगंज से जनता दल यू के निष्कासित सांसद पूर्णमासी राम आज कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्हें बाल्मिकीनगर से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है।

कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने पूर्णमासी राम के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्णमासी राम के पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है।

द्विवेदी ने कहा, ‘हम पार्टी में उनका स्वागत करते हैं और कांग्रेस परंपराओं के अनुरूप उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।’ पूर्णमासी राम ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज के ‘हिटलरशाही’ अंदाज के चलते उन्होंने जदयू छोड़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है।

द्विवेदी ने यह भी दावा किया कि बिहार में जदयू को चार-पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी। पूर्णमासी राम उन चार लोकसभा सदस्यों में शामिल थे जिन्हें जदयू ने पिछले महीने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया था। अन्य सांसद थे सुशील कुमार सिंह, जय नारायण निषाद और मंगनी लाल मंडल। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 19, 2014, 23:47

comments powered by Disqus