पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह सपा में हुए शामिल, जालौर सीट से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह सपा में हुए शामिल, जालौर सीट से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह सपा में हुए शामिल, जालौर सीट से लड़ेंगे चुनावज़ी मीडिया ब्‍यूरो

लखनऊ : देश के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे बूटा सिंह राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह जालौर लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

बूटा सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं और उन्‍हें सपा ने राजस्थान के जालौर सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने का फैसला किया। गौर हो कि कांग्रेस से नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

राजीव गांधी की सरकार में वर्ष 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री और 1986 से 1989 तक गृह मंत्री रहे सिंह वर्ष 1962 से 2004 के बीच आठ बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। जालंधर के मूल निवासी सिंह वर्ष 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे। साथ ही वह वर्ष 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बूटा सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे हैं। जवाहर लाल नेहरू के समय से वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। बूटा सिंह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बेहद करीब रहे। वह कांग्रेस के महासचिव भी रहे।

First Published: Friday, March 21, 2014, 11:49

comments powered by Disqus