गडकरी के पास 3.87 करोड़ का फ्लैट, 86 लाख के गहने

गडकरी के पास 3.87 करोड़ का फ्लैट, 86 लाख के गहने

नई दिल्ली : नागपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति का ऐलान किया। उनके पास मुंबई में 3.87 करोड़ रूपये का फ्लैट और 86 लाख रूपये के गहने हैं।

मुंबई के वर्ली इलाके में साल 2004 में जब गडकरी ने फ्लैट खरीदा था तब इसकी कीमत 52 लाख 5 हजार रूपये थी। गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं आम आदमी पार्टी की नेता अंजलि दमानिया ने 3 करोड़ 50 लाख 10 हजार रूपये की अचल संपत्ति और करीब 14 लाख रूपये की देनदारी की घोषणा की। उनकी चल संपत्ति 1 करोड़ 35 लाख 14 हजार 580 रूपये है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 22, 2014, 23:34

comments powered by Disqus