60 में भरे जाएंगे 60 साल के गड्ढे: मोदी

60 में भरे जाएंगे 60 साल के गड्ढे: मोदी

60 में भरे जाएंगे 60 साल के गड्ढे: मोदीज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली में व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे। दिल्ली के सिरी फोर्ट में हुए सम्मेलन में मोदी ने देश में नए कानून बनाने और पुराने कानून हटाने की वकालत की। मोदी ने व्यापार को दूसरे देशों से संबंध बनाने का सबसे बेहतरीन जरिया बताया। मोदी ने कहा बीजेपी की तो छवि ही है कि वह व्यापारियों की पार्टी है। यह छवि यूं ही नहीं बनी है। कुछ तो है कि बीजेपी की ऐसी छवि है।

मोदी ने कहा कि व्यापार हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है। हम इसे समझते हैं। कुछ समय बाद जब हम सरकार बनाएंगे तो हमारा पहला काम 60 साल में हुए गड्ढे भरने में जाएगा।

मोदी ने कहा कि देश में कानूनों का इतना जाल बिछा दिया गया है। आप लोग हमें शक्ति दें, कानून सरल हो जाएगा। हम आम आदमी को शक्ति देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कानूनों में आमूलचूल बदलाव की जरूत है। सरकार के कायाकल्प की जरूरत है। सिस्टम में बदलाव ही हमें नई गति देगा।

उन्होंने कहा कि देश के लिए किसान, मजदूर, व्यापारी सभी काम करते हैं। देश में आमूलचूल परिवर्तन की जरूरत है। जैसे देह में 70 साल के बाद कायाकल्प की जरूरत पड़ती है। देश की उम्र भी 66 साल की हो गई है। अब कायाकल्प की जरूरत है। मोदी ने कहा कि देश को दिल्ली से चलाने की परंपरा बंद होनी चाहिए। देश गांव और छोटे शहरों तक से चले।

First Published: Thursday, February 27, 2014, 13:04

comments powered by Disqus