`अटल राज में चीन ने सीमाओं पर दावेदारी छोड़ दी थी`

`अटल राज में चीन ने सीमाओं पर दावेदारी छोड़ दी थी`

`अटल राज में चीन ने सीमाओं पर दावेदारी छोड़ दी थी`लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष व लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ का नाम रोशन करने के साथ ही पूरी दुनिया में भारत की एक सशक्त छवि पेश की। उसी का परिणाम था कि वर्षो से पड़ोसी देश चीन भारत के विभिन्न भूभाग पर अपनी दावेदारी करता था, लेकिन अटल के शासन काल में सीमाओं की दावेदारी उसने छोड़ दी थी।

राजनाथ सिंह हजरतगंज स्थित जेमिनी कांटिनेंटल में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में रविवार को शामिल हुए। इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व सांसद रामनारायण साहू ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक देश में 60 वर्षो तक शासन करने वाली कांग्रेस सरकार ने इस देश के लिए कुछ नहीं किया। हमारा संगठन भाजपा के प्रत्याशियों को पूरा समर्थन करेगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 14, 2014, 08:56

comments powered by Disqus