बम विस्फोट: भारत दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक देश

बम विस्फोट: भारत दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक देश

बम विस्फोट: भारत दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक देशज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: शांति और अहिंसा का पूरी दुनिया को संदेश देनेवाला भारत अब सबसे खतरनाक देश में शुमार होता है। एक साल में होने वाले बम धमाकों की बात करें तो भारत दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक देश है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, ये चौंकाने वाले आंकड़े सरकार के `नेशनल बॉम्ब डाटा सेंटर` ने जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बम धमाकों के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक देश है। पहले स्थान पर इराक और दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस मामले में अफगानिस्तान और सीरिया बेहतर स्थिति में हैं। भारत में अफगानिस्तान और सीरिया से ज्यादा बम धमाके होते हैं। राष्ट्रीय डाटा सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 में भारत में 212 बम धमाके हुए। इस दौरान अफगानिस्तान में 108 बम ब्लास्ट हुए जबकि बांग्लादेश में 75 और सीरिया में सिर्फ 36 बम धमाके हुए।

भारत में 2013 में 2012 के मुकाबले कम बम धमाके हुए। 2012 में 241 बम ब्लास्ट हुए थे। लेकिन 2013 में 2012 के मुकाबले ज्यादा लोग मारे गए। 2013 में हुए बम धमाकों में 130 लोग मारे गए और 466 घायल हुए। 2012 में हुए बम धमाकों में 103 लोग मारे गए जबकि 419 लोग घायल हुए। इन आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि दुनिया भर में होने वाले 75 फीसदी बम ब्लास्ट इराक, पाकिस्तान और भारत में होते हैं।

पिछले 10 साल में भारत में हुए आईईडी धमाकों के विश्लेषण से पता चला कि 2004 से 2013 के बीच भारत में औसतन 298 बम धमाके हुए जिसमें 1,337 लोग मारे गए। यह अफगानिस्तान से काफी ज्यादा है। अफगानिस्तान में पिछले पांच साल में 2010 तक अधिकतम 209 बम धमाके हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Tuesday, March 4, 2014, 11:02

comments powered by Disqus