मोदी की अगुवाई में महाशक्ति के रूप में उभरेगा भारत: राजे

मोदी की अगुवाई में महाशक्ति के रूप में उभरेगा भारत: राजे

मोदी की अगुवाई में महाशक्ति के रूप में उभरेगा भारत: राजेजयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने पर नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि मोदी के नेतृत्व में देशवासियों का स्वाभिमानी, सुरक्षित और समृद्घ भारत का सपना साकार होगा।

राजे ने कहा कि अब देश का संघीय ढांचा मजबूत होगा और देश विकास की बुलन्दियों को छूकर विश्व में महाशक्ति का रूप लेगा। राजे ने कहा कि अब संप्रग सरकार के समय भाजपा शासित राज्यों के साथ हुए भेदभाव से मुक्ति मिलेगी और देश के सभी राज्यों में विकास की गंगा निर्बाध रूप से बहेगी। राज्य के हितों की रक्षा होगी, राज्यों को केन्द्र से मिलने वाला हिस्सा बिना किसी भेदभाव के मिलेगा और राजस्थान को भी लाभ होगा क्योंकि राजस्थान और गुजरात की सीमाएं मिली हुई हैं। इसलिए मोदी राजस्थान की जरूरतों को अच्छी तरह जानते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ‘टीम’ देश को आगे ले जाने का काम करेगी। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। आजादी के बाद से कांग्रेस नीत सरकार ने राज्यों के हितों की अनदेखी कर उन्हें सशक्त नहीं बनने दिया। लेकिन अब मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में जन आकांक्षाओं के अनुरुप केन्द्र और राज्य देश के विकास में समान रूप से भागीदार बनेंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 26, 2014, 19:39

comments powered by Disqus