पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

कराची : पाकिस्तान की एक जेल में भारत का एक मछुआरा मृत पाया गया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रूप में हुई है।

भगवान की मौत के कारण का पता नहीं चला है। उनके शव को यहां के एक अस्पताल में भेजा गया है। भारतीय राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले पर उन्हें पाकिस्तान के अधिकारयों से अभी जानकारी नहीं मिली है।

एक और भारतीय मछुआरे भीख लखा शियाल (35) का शव अभी भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द नहीं किया गया है। शियाल की पिछले साल 19 दिसंबर को मौत हो गई थी।

एक भारतीय राजनयिक ने पीटीआई को बताया, ‘‘उम्मीद है कि शियाल का शव हमें जल्द सौंप दिया जाएगा। हम उनके शव को भारत भेजने के प्रबंध कर रहे हैं।’’ भारत सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क कर कहा था कि शियाल के शव को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। शियाल की मौत की वजह का अब भी पता नहीं चल पाया है। उनके शव को यहां के एक शवगृह में रखा गया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 4, 2014, 16:42

comments powered by Disqus