ओमान में मिला भारतीय प्रोफेसर का शव

ओमान में मिला भारतीय प्रोफेसर का शव

मस्कट : रसायन शास्त्र के 57 वर्षीय भारतीय प्रोफेसर का शव ओमान के एक विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उनके आवास से मिला है। हिशाम अब्दुल-खादेर सुल्तान कबूस विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

‘द टाइम्स ऑफ ओमान’ ने प्रोफेसर के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, ‘उनका शव उनके कमरे में मिला। हादसे के बारे में हमें शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे पता चला। वह अकेले रहते थे। मेज पर प्लेट में खाना पड़ा हुआ था। हमें कोई जानकारी नहीं है कि वह दोपहर का भोजन था या रात का।’

खबर के अनुसार, कुछ लोगों ने प्रोफेसर को हादसे के दिन शाम सात बजे टहलने के लिए जाते देखा था। उन्होंने शाम करीब छह बजे भारत में अपनी पत्नी को फोन भी किया था। केरल निवासी प्रोफेसर की पत्नी यहां पहुंच गई हैं। पुलिस ने उनके आवास को सील कर दिया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 27, 2014, 18:28

comments powered by Disqus