Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 21:13

नई दिल्ली : बालीवुड संगीतकार जावेद अख्तर, हिन्दी उपन्यासकार मृदुला गर्ग और बांग्ला के जाने माने कवि सुबोध सरकार सहित 22 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को बुधवार को साहित्य अकादेमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
अकादेमी ने 22 भाषाओं में अपने वाषिर्क पुरस्कार की घोषणा की, असमिया और गुजराती में पुरस्कारों की घोषणा के बाद की जाएगी। आठ कविता संग्रह, चार निबंध संग्रह, तीन उपन्यास, दो यात्रा वृतांत, दो कहानी संग्रह, एक आत्मकथा, एक संस्मरण और एक नाटक के लिए भी साहित्य अकादेमी पुरूस्कार घोषित किए गए।
अपने कविता संग्रह के लिए पुरस्कृत 8 कवि हैं: सुबोध सरकार (बांग्ला) ,अनिल बर, (बोडो), सीताराम सपोलिया (डोगरी), अम्विकादत्त (राजस्थानी), राधाकांत ठाकुर (संस्कृत), अर्जुन चरण हेम्ब्रम (संताली), नामदेव ताराचंदाणी (सिंधी) और जावेद अख्तर (उर्दू), मृदुला गर्ग को उनके उपन्यास ‘मिलजुल मन’ (हिन्दी), मनमोहन को उनके उपन्यास ‘निरवाण’ (पंजाबी), और आरएनजो डी क्रूज को उनके उपन्यास ‘कोरकई’ (तमिल) के लिये पुरस्कृत किया गया।
सीएन रामचन्द्रन (कन्नड़), तुकाराम रामा शेअ (कोंकणी), सतीश कालसेकर (मराठी) और कत्यायनी द्मिहे (तेलुगु) को उनके निबंध संग्रह के लिए पुरस्कृत किया गया। तेमसुला आओ (अंग्रेजी) और मोही उद दीन रेशी (कश्मीरी) को उनके कहानी संग्रहों के लिए और माखोनमनि मोंडसाबा (मणिपुरी) व मनबहादुर प्रधान (नेपाली) को यात्रा वृतांत के लिए, एमएन पालूर (मलयालम) को आत्मकथा, सुरेश्वर झा (मैथिली) को उनके संस्मरण के लिए और विजय मिश्र (ओड़िया) को उनके नाटक के लिए पुरस्कृत किया गया। साहित्य अकादेमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शाल और एक लाख रूपए की राशि दी जाती है । घोषित पुरस्कार 11 मार्च 2014 को यहां आयेजित एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 18, 2013, 21:13