कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न मिलना चाहिए: नीतीश

कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न मिलना चाहिए: नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि समाजवादी नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत कर्पूरी ठाकुर और बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न मिलना चाहिये।

मुख्यमंत्री आवास पर आज आयोजित जनता दरबार के बाद सचिन तेंदुलकर को कल भारत रत्न से सम्मानित किये जाने से जुडे एक प्रश्न के उत्तर में नीतीश ने कहा कि पहले ही उन्हें वह बधाई दे चुके हैं दिवगंत कर्पूरी ठाकुर और बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू को भी भारत रत्न मिलना चाहिये।

नीतीश ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिया जाना खेल जगत का सम्मान है। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में क्रिकेट और अपने देश के लिये बहुत कुछ किया। आम धारणा है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाना ठीक है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 3, 2014, 22:11

comments powered by Disqus