रेप के बढ़ते मामलों के लिए शौचालय की कमी जिम्‍मेदार: गिरिजा व्यास । Lack of toilets is responsible for rising cases of rape: Girija Vyas

रेप के बढ़ते मामलों के लिए शौचालय की कमी जिम्‍मेदार: गिरिजा व्यास

रेप के बढ़ते मामलों के लिए शौचालय की कमी जिम्‍मेदार: गिरिजा व्यासनई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास ने देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों के लिए महिलाओं के लिए शौचालय की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को सुझाव दिया कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में उपयुक्त शौचालय के निर्माण के वास्ते एक चौथाई कोष आवंटित करना चाहिए।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के पहले शौचालय, फिर देवालय टिप्पणी से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर व्यास ने कहा कि यह संप्रग सरकार का ध्येय रहा है और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने राज्य में इसे अपनाने को स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि उपयुक्त शौचालय का निर्माण हमेशा से हमारी सरकार का उद्देश्य रहा है। सरकार इसके बारे में प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री ने एक सम्मेलन से इतर कहा कि अगर कोई हमारे बयान को अपनाता है, तब मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती। वह (मोदी) गुजरात में ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश इस बारे में स्पष्ट रूप से कह चुके हैं। कोई भी हमारे बजट और इसके लिए अलग से आवंटित कोष को देख सकता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 7, 2013, 17:40

comments powered by Disqus