राहुल से मिले लालू यादव, गठबंधन पर की चर्चा

राहुल से मिले लालू यादव, गठबंधन पर की चर्चा

राहुल से मिले लालू यादव, गठबंधन पर की चर्चा  नई दिल्ली : इन संकेतों के बीच कि राजद और कांग्रेस बिहार में एक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाने के लिए काम कर रहे हैं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। एक महीने के अंदर लालू की कांग्रेस उपाध्यक्ष से दूसरी मुलाकात है।

लालू प्रसाद की राहुल गांधी से यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि रविवार रात ही गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान से मुलाकात की थी। सिंह धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के पेरोकार हैं और उन्होंने पिछले कुछ दिनों के अंदर लालू प्रसाद से भी बात की थी।

लोजपा और राजद दोनों ही कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं और यह स्पष्ट कर रहे हैं कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस बिहार में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का अभिन्न अंग बने। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि गठबंधन के बारे में फैसला ‘बहुत जल्द’ होने की उम्मीद है।

हालांकि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राजद के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो तरह की राय है लेकिन पार्टी के एक महत्वपूर्ण धड़े का मानना है कि तीनों दलों का गठबंधन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भाजपा के खिलाफ आम चुनावों में कड़ी चुनौती पेश कर सकेगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 27, 2014, 19:54

comments powered by Disqus