मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के शिविरों में जाएंगे लालू

मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के शिविरों में जाएंगे लालू

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों के शिविरों का आज दौरा करेंगे। प्रसाद तड़के मुजफ्फरनगर रवाना हुए। उनकी पार्टी के आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की संभावना है।

उनके दौरे का समन्वय राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब कर रहे हैं। अदीब को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के समर्थन से राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। इस दौरान प्रसाद के उन आधा दर्जन राहत शिविरों का दौरा करने की संभावना है जिनमें मुस्लिम समुदाय के लोग रह रहे हैं।

प्रसाद को इस समुदाय में एक लोकप्रिय नेता समझा जाता है और उनकी पार्टी राजद ने मुख्यत: मुस्लिम-यादव समुदायों के समर्थन से 15 वर्षों तक बिहार में सत्ता संभाली। उनके दौरे से एक सप्ताह पहले ही राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर जिले के दंगा प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा किया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 29, 2013, 13:09

comments powered by Disqus