आदर्श घोटाला: महाराष्ट्र कैबिनेट की आज अहम बैठक

आदर्श घोटाला: महाराष्ट्र कैबिनेट की आज अहम बैठक

आदर्श घोटाला: महाराष्ट्र कैबिनेट की आज अहम बैठकज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट खारिज करने वाली महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एतराज को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार सांसत में है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं, वहीं सरकार की सहयोगी एनसीपी रिपोर्ट खारिज करने का ठीकरा मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के सिर फोड़ रही है। यह भी माना जा रहा है कि आदर्श घोटाले की फाइल दोबारा खोलने का फैसला लिया जा सकता है।

आदर्श घोटाले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट खारिज करने के महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सार्वजनिक तौर पर नामंजूर करने के बाद राज्य सरकार ने इस मामले आज होने वाली मंत्रिमंडल में चर्चा करने का फैसला किया है।

आदर्श आयोग रिपोर्ट पर चर्चा दो जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में होगी। पार्टी के एक नेता के अनुसार मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे के साथ भी चर्चा की। महाराष्ट्र सरकार ने गत 20 दिसंबर को आदर्श घोटाले पर न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा में रखे जाने के बाद खारिज कर दिया था।

First Published: Thursday, January 2, 2014, 10:19

comments powered by Disqus