मंगल मिशन: राष्ट्रपति, पीएम, सोनिया ने इसरो को दी बधाई

मंगल मिशन: राष्ट्रपति, पीएम, सोनिया ने इसरो को दी बधाई

मंगल मिशन: राष्ट्रपति, पीएम, सोनिया ने इसरो को दी बधाईनई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगल ग्रह परिक्रमा अंतरिक्षयान ‘‘मंगलयान’’ के मंगलवार को हुए सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी और कहा कि यह ऐसा मील का पत्थर है जो वैज्ञानिकों को और ऊंचे लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करेगा।

मुखर्जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डा. के. राधाकृष्णन को दिये बधाई संदेश में कहा, ‘‘भारत का यह पहला समर्पित मंगल ग्रह परिक्रमा अंतरिक्षयान प्रक्षेपण हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम की प्रगति और अनुप्रयोग में एक महत्पूर्ण मील का पत्थर है।’’

उन्होंने कहा, यह दिन हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों में और अधिक उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए देश के वैज्ञानिकों को प्रेरित करेगा।

राधाकृष्णन को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने उनसे वैज्ञानिकों की उनकी टीम और इस कार्यक्रम से जुड़े हर सदस्य को उनकी ओर से बधाई देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के प्रथम मंगल यान के सफल प्रक्षेपण की प्रशंसा की। इसरो के अध्यक्ष के.राधाकृष्णन ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने उनको फोन करके अपनी खुशी का इजहार किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को अभियान की सफलता शुरुआत पर बधाई दी और सफल भविष्य की कामना की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। गांधी ने एक बयान में कहा, "हमारे महान वैज्ञानिकों के इस विशिष्ट प्रयास पर हर भारतीय को गर्व है।"

First Published: Tuesday, November 5, 2013, 18:14

comments powered by Disqus