Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 12:21
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी की आज हृदय की सर्जरी की जाएगी। तिवारी को शुक्रवार को एम्स में भर्ती कराया गया। जबकि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तिवारी के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं। तिवारी पिछले कई दिन से बीमार हैं।
मनीष तिवारी को एम्स के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक संस्थान के नेफ्रोलॉजी (गुर्दा रोग) विभाग के डॉक्टर मंत्री की जांच कर रहे हैं। 48 वर्षीय तिवारी पिछले कुछ समय से बीमार हैं और कुछ ही दिन पहले उन्हें दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
First Published: Saturday, March 29, 2014, 12:01