Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 12:29
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : बरेली के विवादित धर्मगुरु तौकीर रजा से नेताओं की मुलाकात पर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। तौकीर से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुलाकात पर गंभीर आरोप लगाने वाली कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को तौकीर रजा के साथ मंच साझा किया। दरअसल संभल में कल्की महोत्सव चल रहा है। दिग्विजय सिंह और तारिक अनवर वहां गए थे। इस मौके पर बरेली के विवादित नेता मौलाना तौकीर रजा भी मंच पर मौजूद थे।
गौरतलब है कि बरेली में एक नवंबर को अरविंद केजरीवाल के तौकीर रजा से मिलने पर कांग्रेस और भाजपा ने एक साथ आप नेता पर हमला बोला था। लेकिन अब दिग्विजय सिंह के साथ मंच साझा करने पर बरेली में दंगा भड़काने के आरोपी तौकीर रजा पर कांग्रेसी बैकफुट पर आ गए हैं।
अब कांग्रेस सफाई दे रही है कि तौकीर रजा पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं औऱ उसने केजरीवाल से मुलाकात का सिर्फ इसलिए विरोध कर रही थी कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेता को वोट बैंक के लिए बरेली के मौलाना से मिलने की क्या जरूरत है।
First Published: Sunday, November 10, 2013, 12:29