मीनाक्षी लेखी हैं 34 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन

मीनाक्षी लेखी हैं 34 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन

नई दिल्ली : नयी दिल्ली लोकसभा सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने आज नामांकन के दौरान दायर हलफनामे में अपनी कुल चल-अचल संपत्ति 34 करोड़ रूपए बतायी है । यह लेखी, उनके पति और दोनों बच्चों की संयुक्त संपत्ति है। लेखी के पास 1,170 ग्राम सोने के गहने हैं जिनकी कीमत 32 लाख रूपए है जबकि 390 ग्राम पोल्की है जिनका मूल्य 13 लाख रूपए है। लेखी और उनके पति सात करोड़ रूपए की चल संपत्ति के जबकि 27.9 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। लेखी के पति पर 32 लाख रूपए की देनदारी भी है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र व महरौली से विधायक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बताया है कि उनके पास कुल 10.72 करोड़ रूपए की चल और अचल संपत्ति है। उनके पास 75 लाख रूपए कीमत की कृषि भूमि है जबकि उनकी पत्नी 3.50 करोड़ रूपए कीमत की कृषि भूमि की मालिक हैं। इसके अलावा दोनों पति पत्नी के नाम कुछ और भी अचल संपत्ति है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 22, 2014, 09:48

comments powered by Disqus