करोड़पति हैं AAP उम्मीदवार शाजिया इल्मी

करोड़पति हैं AAP उम्मीदवार शाजिया इल्मी

गाजियाबाद : गाजियाबाद से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाजिया इल्मी मलिक ने शुक्रवार नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी कि वह ग्रेटर कैलाश की रहने वाली है। वर्ष 2012-13 में उनकी आय 2 लाख 82 हजार 750 रूपये की है जबकि उनके पति साजिद मलिक की आय 2012-13 में 88 लाख 13 हजार 20 रूपये की है।

साथ ही उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को बताया कि वह दो करोड़ 67 लाख 24702 की मालिकन हैं जबकि उनके पति 13 करोड़ 32 लाख 68 हजार 830 रूपये की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में जर्नालिस्ट कोर्स तथा मास्टर इन मास कम्युनिकेशन दिल्ली से की है। शाजिया इल्मी मलिक पर भी तीन मुकदमें दर्ज है।

भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह की 2012-13 में 54 लाख रूपये की आय है। उनकी अचल चल सम्पत्ति की कीमत 1 करोड़ 84 लाख 6 हजार 53 रूपये है। जबकि उनकी पत्नी की सम्पत्ति 29 लाख 50 हजार 51 रूपये है। वीके सिंह पर तीन मुकदमें चल रहे हैं।

सिंह ने कहा कि फौजी किसी धर्म व जाति का नहीं होता वह गाजियाबाद की जनता की सेवा करने के लिये व समस्याओं को दूर करने के लिये गाजियाबाद आये हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी 40 दिन में ही सरकार छोड़ भाग जाये वह क्या विकास कर सकेगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 22, 2014, 11:39

comments powered by Disqus