Last Updated: Monday, May 26, 2014, 16:08
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश रेल हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों के प्रति नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शोक जताया। उन्होंने राज्य के एक उच्चाधिकारी से बात की और सुनिश्चित किया कि घायल यात्रियों को समय से सहायता पहुंचाई जाए। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, गोरखधाम एक्प्रेस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायल हुए लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।
उन्होंने आगे लिखा, कैबिनेट सचिव से मैंने बात की है और उन्हें हालात पर नजर रखने और घायलों को समय पर सहायता पहुंचाने के लिए कहा है। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सुबह लगभग 11 बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन ने मालवाहक रेलगाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कम से कम छह लोग मारे गए, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 50 से भी ज्यादा घायल लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 26, 2014, 16:08