Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:00

चंडीगढ़ : अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा के चार विधानसभा चुनाव में से तीन में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता जताते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर रहेगी।
यह पूछे जाने पर कि क्या राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में भाजपा के लिए नरेन्द्र मोदी का कार्ड चला, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर ने कहा कि मोदी फैक्टर हमेशा बना रहा तथा यह भाजपा के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई है और 2014 में एक लहर रहेगी।
भाजपा आज मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में सत्ता में आने की ओर तेजी से बढ़ रही है जबकि वह दिल्ली में आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में उसे कांग्रेस से बेहद कड़ी टक्कर मिल रही है। दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बारे में सुखबीर ने कहा कि 2014 में ये वोट मोदी के वोट में तब्दील हो जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, December 8, 2013, 17:00